कंप्यूटर क्या है ? परिचय, उसकी उपयोगिता एवं महत्वपूर्ण जानकारी

Computer Kya Hai ?

साधारणतया आज हम कंप्यूटर से संबंधित जानकारी पर विमर्श करेंगे। कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जिसने मानव जीवन को अलग ही आयाम देने का कार्य किया है। अपने पूरे जीवनकाल में प्रत्येक व्यक्ति कभी ना कभी इस शब्द (कंप्यूटर ) से जरूर वाकिफ हुआ होगा, क्योकि कंप्यूटर अपने आविष्कार के परिदृश्य में आधुनिकता का पर्यायवाची बन कर उभरा है। इसने आम जीवन के हर पहलू को छुआ है, विशेषकर इसके प्रादुर्भाव से औद्योगीकरण में अभूतपूर्व उन्नति हुई है।

कंप्यूटर क्या है ? परिचय, उसकी उपयोगिता एवं महत्वपूर्ण जानकारी

कंप्यूटर डिवाइस किसी भी उपयोगकर्ता के निर्देशों का सफलतम परिणाम देने का कार्य करता है, अथवा यो कह सकते है कि इसके माध्यम से किसी भी इनपुट को आउटपुट में परिवर्तित किया जा सकता है। जिसके लिए कंप्यूटर को उसका उपयोगकर्ता एक ख़ास कमांड या निर्देश द्वारा संचालित करता है। साफ़ शब्दों में कहे तो कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा फर्मवेयर को प्रतिपादित करने वाला आधुनिकतम शब्द है।

COMPUTER शब्द अपने नाम का एक संक्षिप्त शब्द है, जबकि हकीकत में COMPUTER शब्द का एक विस्तृत अर्थ भी है। COMPUTER शब्द में आये हुए हर अल्फाबेट शब्द का अपना ही एक सम्बंधित अर्थ है, जो निम्न प्रकार से है –

C– COMMONLY
O– OPERATED
M– MACHINE
P– PARTICULARY
U– USED
T– TECHNICAL
E– EDUCATIONAL
R– RESEARCH

कंप्यूटर को हिंदी शब्दावली में संगणक और अभीकलक यंत्र के रूप में प्रतिपादित किया गया है। कंप्यूटर का अधिकतर उपयोग तकनीकी, औद्योगिकी एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किया जाता है।

कंप्यूटर क्या है ? परिचय, उसकी उपयोगिता एवं महत्वपूर्ण जानकारी

कंप्यूटर अकेले की कोई एक इकाई नहीं है, वरन इसके कई भाग (पार्ट) होते है, जिससे इसको एक पूर्णता मिलती है।

कंप्यूटर दो पार्ट्स से मिलाकर पूर्ण होता है ; प्रथम भाग ‘आंतरिक’ (Internal) तथा द्वितीय भाग ‘बाहरी’ (External) से पूर्ण होता है।

कंप्यूटर के मुख्य 'आंतरिक' (Internal) भाग या पार्ट -

CPU (Central Processing Unit) – जी हाँ, अभी आपने जो शब्द ‘CPU’ पढ़ा है , ये कंप्यूटर का प्रमुख भाग होता है। सीधे शब्दों में कहे तो इसे कंप्यूटर का दिमाग (Mind) भी कहते है। क्योंकि यह सभी निर्देशों का सफलतापूर्वक पालन करके Output के रूप में सामग्री को मॉनिटर पर ऑपरेट करने का कार्य करता है। तकनीकी रूप से देखा जाये तो CPU कंप्यूटर का वो हार्डवेयर है, जो सभी Logical , Arithmetical और Input/Output Operations को नियंत्रित करता है। CPU कंप्यूटर का आंतरिक हार्डवेयर होता है।

RAM (Random Access Memory) – Random Access Memory जिसे RAM भी कहते है, ये कंप्यूटर की प्राथमिक मेमोरी कहलाती है। ये एक आंतरिक हार्डवेयर तत्व है, जो डाटा एवं प्रोग्राम को सीपीयू के माध्यम से संग्रहीत करने का कार्य करता है। इसके माध्यम से किसी भी संग्रहीत डाटा को कितने भी बार पढ़ कर अथवा उपयोग में लाकर उपयोगकर्ता डिलीट कर सकता है।

HDD (Hard Disc) – हार्ड डिस्क (Hard Disc) डाटा स्टोरेज डिवाइस है, जिसके द्वारा हम बड़ी सी बड़ी फाइल या डेटा को सफलतापूर्वक संग्रहित कर सकते है। हार्ड डिस्क को सेकेंडरी मेमोरी भी कहते है, जिसके माध्यम से कंप्यूटर में डेटा को स्टोर किया जा सकता है। Hard Disk ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर, विडियो, ऑडियो और चित्रों इत्यादि को स्टोर करने का कार्य करता हैं।

MOTHERBOARD – मदरबोर्ड एक पतली सी प्लेट जैसी होती है जिसके द्वारा कंप्यूटर के सभी सिस्टम कनेक्ट होते है। Motherboard कंप्यूटर का एक अहम हिस्सा होने के साथ-साथ मुख्य सर्किट बोर्ड भी है। मदरबोर्ड के माध्यम से ही कंप्यूटर अपने सभी प्रोग्राम को सुचारु रूप से कार्यान्वित कर पता है। मदरबोर्ड किसी भी डेटा को हार्ड डिस्क में स्टोरेज करने में सहायता प्रदान करता है एवं इसकी मदद से उपयोगकर्ता अपने डेटा का एक्सेस प्राप्त करता है।

कंप्यूटर के मुख्य 'बाहरी' (External) भाग या पार्ट -

मॉनिटर (Monitor) – मॉनिटर का फुल फॉर्म Mass On Newton Is Train On Rat होता है. जैसा की हम एक्सटर्नल पार्ट्स के बारे में अब पढ़ रहे है तो ये जाहिर है कि ये एक आउटपुट डिवाइस है, जिसका कार्य है सीपीयू में चल रहे प्रोग्राम को स्क्रीन या डिस्प्ले पर दिखाना। वर्ष 1929 में Zworykin के द्वारा इसका अविष्कार किया गया था। अपने अविष्कार के शुरुआती बहुत सालो तक इसे सीआरटी (Cathode-Ray Tube) मॉनिटर कहा जाता रहा।

Mouse – माउस, जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है ,एक चूहे जैसा दिखने वाला छोटा सा उपकरण होता है, जिसकी मदद से मॉनिटर के स्क्रीन पर दिख रही किसी वस्तु या फाइल का चुनाव किया जाता है, अथवा ये कह सकते है कि इसके माध्यम से उपयोगकर्ता डिस्प्ले पर कर्सर घुमाने का कार्य करता है।

Keyboard – ये अपने नाम के अनुरूप ही कार्य करता है। कीबोर्ड, एक बोर्ड की तरह दिखने वाला उपकरण होता है, जो बहुत से बटनों को संयोजन होता है। इन बटनों के टाइपिंग द्वारा कंप्यूटर उपयोगकर्ता डेटा को इनपुट करता है।

कंप्यूटर का इतिहास : -

ये सवाल मुश्किल भरा है, प्राचीन भारतीय सभ्यता में गणना के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके या यंत्र की परिकल्पना है। अनंत काल से चली आ रही ज्योतिष गणना, चांद , तारे, सूरज की दूरी का अंदाजा केवल कागज कलम से हो, वो भी बिना किसी त्रुटि के थोड़ा मुश्किल काम लगता है। जैसा कि हम पढ़ते हैं ये हमारे धार्मिक ग्रंथों-पुराणों में वर्णित है।

कंप्यूटर क्या है ? परिचय, उसकी उपयोगिता एवं महत्वपूर्ण जानकारी

1450BC में Abacus का वर्णन मिलता है, इसी गणक यंत्र को पहला कंप्यूटर या गणक यंत्र माना जाता है।
ये सत्य विदित हैं कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। हर नए अविष्कार के पीछे मानव सभ्यता की आकांक्षाएं निहित है। वृहद् या विशाल गणना को अतिशीघ्र करने के लिए इस गणक यंत्र या कंप्यूटर की उत्पत्ति हुई। आधुनिक अबेकस का आविष्कार 16 शताब्दी में ली काई चेन ने किया था ये चीन के निवासी थे।

अबेकस के अविष्कार के बहुत वर्षो पश्चात् पास्‍कलाइन का निर्माण हुआ। पास्‍कलाइन का अविष्कार गणितीय विद्वान ब्लेज पास्कल ने वर्ष 1642 में किया था। यह अबेकस की अपेक्षा शीघ्र गति से गणना को पूर्ण करता था। यह प्रथम Machanical Calculator था। Blase Pascal द्वारा निर्मित इस मशीन को Adding मशीन भी कहते थे।

कंप्यूटर क्या है ? परिचय, उसकी उपयोगिता एवं महत्वपूर्ण जानकारी

आधुनिक कंप्यूटर की उत्पत्ति : –

वर्ष 1833 में चार्ल्स बैबेज द्वारा आधुनिक कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था। यह यन्त्र सभी प्रकार की गणनाएं आसानी से करने में सक्षम था। इस मशीन में पहली बार CPU, Storage Area, Memory एवं Input Output डिवाइस का उपयोग किया गया था। इन सभी खासियतों की वजह से इसे आधुनिक कंप्यूटर का मार्गदर्शक कहा जाता है। इस करिश्माई यन्त्र के निर्माण करने के कारण ही चार्ल्स बैबेज को “फादर ऑफ कंप्यूटर” (Father Of Computer) की उपाधि से नवाजा गया है। चार्ल्स बैबेज की सहायिका ‘एडा आगस्ता’ / ‘लवलेस’ ने एनालिटिकल इंजन पर कुछ प्रोग्रामिंग कोड विकसित किये, इसके बाद प्रोग्रामिंग के बारे में पता चला था। विश्व की प्रथम प्रोग्रामर एडा आगस्ता/लवलेस को माना जाता है। इनको सम्मानित करने के लिए ADA नामक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Programming Language) बनाया गया।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *